Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/कन्हैया सिंह ठाकुर
चारामा। पेंशनर्स कल्याण संघ चारामा द्वारा मनाया गया स्वर्गीय जगत सिंह बैस जी की पुण्यतिथि :-
चारामा दिनांक 11 /7./26 को छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा चारामा के द्वारा पेंशनधारी कल्याण संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री जगत सिंह बैस जी का पुण्यतिथि मनाई गई।
स्वर्गीय श्री बैस जी का जन्म 9 May सन 1941 को अकलतरा नगर की प्रतिष्ठित किसान स्वर्गीय झुरु राम बैस एवं श्रीमती बुटन देवी बैस के यहां छठवें संतान के रूप में हुआ ।सन 1962में प्रथम नियुक्ति ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में हुआ तब से कर्मचारी हितों में संघर्ष करते रहे। कर्मचारी हितों के साथ हो रहे अन्याय को देखते हुए उन्होंने कर्मचारी संघ से जुड़कर संघर्ष करने की निर्णय लिया। सेवानिवृत होने के बाद वृद्धावस्था में राज्य के पेंशनरों को हो रही परेशानी एवं शासन द्वारा अपेक्षित किए जाने से व्यथित होकर उन्होंने पेंशनरों के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया एवं पेंशनर्स कल्याण संघ का स्थापना किया और सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। अधिकार एवं न्याय की लड़ाई में हुए अपनी स्व रचित कविता से पेंशनरों को प्रेरित किया करते थे वह कहते थे” हम संघर्ष के लाडले बेटे संघर्ष हमारा नारा है ,संघर्ष से सच जीत हुई संघर्ष से शोषण हारा है “।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष श्री शिव प्रसाद नेताम सचिव श्री शेखू नागराज एवं पेंशनर्स साथी पवन साहू, डीपी साहू,असवन सिन्हा ,लीलाराम नेताम ,रजक एवं टेकाम जी उपस्थित रहे।



