Oplus_131072
बुलंद टाइम न्यूज़/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नरसिंह नाथ (उड़ीसा) मे जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बाजे गाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई उड़ीसा नवापारा क्षेत्र के सांसद प्रदीप पुरोहित द्वारा पूजा पाठ कर भगवान की रथ को अपने हाथों से खींच कर शुभारंभ किया साथ में मुख्य पुजारी श्री पुरुषोत्तम प्रधान, श्री गिरीश चंद श्री सिद्धार्थ पुरोहित श्री अज्ञानता त्रिपाठी श्री मनमीत पुरोहित वह महाराज शुभम पुजारी साथ में रहे भगवान की रथ यात्रा मुख्य मंदिर से निकलकर 4 किलोमीटर तक रथ यात्रा चलती रही रास्ते में सभी घरों के सामने दोनों तरफ चौका आरती होती रही आसपास ग्रामीण के सभी श्रद्धालु भक्तगण रथ यात्रा के साथ चलते रहे आगे छोटी सी शहर पैक माल पर जाकर अपनी मौसी के घर विराजमान हुए मौसी के घर भगवान जगन्नाथ भैया बलदाऊ एवं मैया सुभद्रा का जोरदार स्वागत हुआ वहां पर व्यवस्थापक के रूप में श्री गोवर्धन अग्रवाल एवं उनके मित्र मंडली द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ किया एवं सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया भगवान रथ यात्रा के साथ छत्तीसगढ़ के भी बहुत श्रद्धालु जन अनेक जिलों से आकर भगवान की रथ को खींचते हुए दिखाई दिए जिसमें छत्तीसगढ़ से रामेश्वर सिंह, सुशांत सिंह, गौरी शंकर एवं अन्य महिला पुरुष भी भगवान की रथ यात्रा को अपने हाथों से खींचकर पुण्य के भागी बने 4 किलोमीटर तक दोनों तरफ मेला जैसा माहौल दिखाई पड़ा अपनी अपनी परंपरा के अनुसार वेशभूषा पहने हुए रंग बिरंगी रूप में दिखाई पढ़ते रहे अंत में सांसद पुरोहित एवं गोवर्धन अग्रवाल ने भगवान की रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन जनप्रतिनिधि कर्मचारी एवं अधिकारीगणों व छत्तीसगढ़ के रायपुर एवं जांजगीर चांपा के पत्रकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिए एवं आगामी प्रतिवर्ष इसी तरह सहयोग प्रदान करने के लिए अपील की।




