Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, जांजगीर-चांपा। परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की युगप्रेरणा एवं विचार क्रांति अभियान से प्रेरित होकर नैतिक, संस्कारवान एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार, जांजगीर-चांपा (गायत्री शक्तिपीठ, जांजगीर-नैला) के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिंहा जी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आग्रह किया गया कि जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार “नशा मुक्त भारत एवं चरित्र निर्माण अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति, नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, जीवन-मूल्य, भारतीय संस्कृति तथा विचार क्रांति अभियान से प्रेरित संस्कारपरक गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित की जाएँ।
💠 हमारा विश्वास है—
“विचार बदलेंगे तो व्यक्ति बदलेगा, व्यक्ति बदलेगा तो परिवार बदलेगा, परिवार बदलेगा तो समाज और राष्ट्र भी बदलेगा।”
ज्ञापन सौंपने वालों में श्री जे.सी. साहू (प्रमुख ट्रस्टी, गायत्री शक्तिपीठ जांजगीर), श्री महेश्वर कश्यप (जिला समन्वयक, गायत्री परिवार जांजगीर), श्री केशव चंद्र साहू, श्री चंद्रशेखर महतो, श्री अमित राठौर, श्री रोशन केशरवानी एवं श्री हरीश गोपाल जी उपस्थित रहे।

🙏 आइए, हम सब मिलकर परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी की युगप्रेरणा को जन-जन तक पहुँचाएँ तथा नशामुक्त, संस्कारयुक्त और चरित्रवान भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
*गायत्री शक्तिपीठ जांजगीर नैला*
अखिल विश्व गायत्री परिवार
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)




