Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की नेक्स्ट जेन CG Dial-112 सेवा ने एक ही दिन दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया। पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता के कारण दोनों घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुँचाकर उपचार प्रारंभ कराया गया।
प्रथम घटना – ग्राम खोड़गांव, थाना भरंडा क्षेत्र
दिनांक 25 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 2:00 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना भरंडा क्षेत्र के ग्राम खोड़गांव के मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होकर पड़ा है।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा घायल को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए बिना विलंब जिला अस्पताल, नारायणपुर पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार प्रारंभ कराया गया।
इस कार्रवाई में डीएसएफ आरक्षक महेंद्र नाग एवं वाहन चालक दिनेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

द्वितीय घटना – सिंगोड़ीतराई– गुदरीपारा मार्ग
इसी दिन शाम लगभग 5:00 बजे डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि सिंगोड़ीतराई गुदरीपारा मार्ग थाना कोतवाली परिसर के पास एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पहुँची तथा घायल युवक को प्राथमिक सहायता प्रदान कर शासकीय वाहन से जिला अस्पताल, नारायणपुर पहुँचाया, जहाँ उसे भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया गया।
इस कार्रवाई में आरक्षक ज्ञानदास खांडे, डीसीएफ आरक्षक अर्जुन सलाम एवं वाहन चालक दिनेश पटेल की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने समय पर मौके पर पहुँचकर घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया।
नारायणपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना अथवा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल नेक्स्ट जेन CG Dial-112 पर दें। आपकी एक समय पर दी गई सूचना किसी घायल व्यक्ति को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने एवं अमूल्य जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।




