बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
रतनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलाए जा रहे समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव अभियान के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा मंडल रतनपुर द्वारा नगर के पांच विभिन्न स्थानों पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के बताए सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना रहा।
भाजपा मंडल रतनपुर के तत्वावधान में यह दीपोत्सव भेड़ीमुड़ा वार्ड क्रमांक-08 (रेस्ट हाउस के पास), मरही माता मंदिर के समीप, रानीपारा वार्ड क्रमांक-05, कोरबाभावर वार्ड क्रमांक-01, ओछीनापारा वार्ड क्रमांक-10 तथा दर्रीपारा वार्ड क्रमांक-11 में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर संत गुरु रविदास जी को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा (बबलू) कश्यप ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समरसता, समानता और मानवता की स्थापना का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है तथा आने वाले समय में भी इस अभियान के तहत अनेक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और समान अवसर का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में समरसता, भाईचारे और राष्ट्रहित की भावना को प्रज्वलित करने का अभियान है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा (बबलू) कश्यप, नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप, बिलासपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष तिरिथ यादव, मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक, बीनू निराला, नगर पालिका उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, दुर्गा कोशले, रामायण श्यामले, उमेश भारद्वाज, दीपक विजय (दीपोत्सव कार्यक्रम प्रभारी), रविंद्र दुबे, सुरेश सोनी, सावित्री रात्रे, दिनेश प्रभाकर, लोकेश्वर तिवारी, विनोद जायसवाल, संतोष यादव, भानु प्रताप कश्यप, कुश कहरा, घनश्याम, पवन पाठक, विष्णु साहू, बिहारी पटेल, लव कहरा, उषा चौहान, प्रमिला कश्यप, सरिता कमलसेन, प्रभा मानिकपुरी, राजकुमारी बिसेन, स्वीटी शर्मा, इंदु यादव, विजय श्री, शिवानी सोनी, सुषमा कश्यप, अभिलाषा बघेल, भगवान दास माथुर, सलीम कौशिक, उमाशंकर पाव सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल रतनपुर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
दीपों की रोशनी से आलोकित हुए इन कार्यक्रमों में सामाजिक एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण का संदेश गूंजता रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संत गुरु रविदास जी के समरस समाज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर सामाजिक समन्वय, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।




