छिंदवाड़ा | छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने बताया की बिंद्रा कॉलोनी निवासी संग्राम रघुवंशी, बसंत कॉलोनी निवासी संजय रघुवंशी और बसंत कॉलोनी निवासी पवन चाचड़ा के घरो में अज्ञात चोरो ने रात के समय दरवाजे, खिड़की, ताले तोड़कर ज़ेवर व नकदी चुरा लिए थे|
इसके बाद पुलिस ने निरीक्षक मनोज बघेल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और उसके बाद एक आरोपी शेखर यादव को गिरफ्तार किया, उसके पास से चोरी की चीजे बरामद हुई, आरोपी ने बतया एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर तीन चोरिया किये थे। इस सफलता में कुण्डीपुरा निरीक्षक मनोज बघेल, चौकी प्रभारी धरमटेकड़ी उनि महेंद्र शाक्य, सउनि संदीप सिंह राजपूत शामिल थे।



