बीना मध्यप्रदेश | धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाले नरसिंह हिन्दू संगठन द्वारा अब प्रत्येक शनिवार को गरीब,असहाय,निःशक्तजन,वृद्धजनों को निशुल्क भोजन कराया जाएगा।
इसी तारतम्य में कल स्टेशन वाले मंदिर पर, किताब घर के बाजू वाले हनुमान जी मंदिर पर एवं जागेश्वरी मंदिर के यहां भोजन वितरण किया गया। संगठन की ओर से ये सेवा प्रत्येक शनिवार को जारी रहेगी। संगठन पिछले कई वर्षों से सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में कार्यरत है और समय समय पर धार्मिक अनुष्ठानों का कार्यक्रमों का आयोजन भी करता आ रहा है साथ ही साथ समाज के आवश्यक मुद्दों के लिए भी आगे आकर आवाज बुलंद करता रहा है।
संगठन की ओर से सभी से अनुरोध किया गया है कि समय निकालकर इस सेवाकार्य में सहभागी बनें।



