अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट-
बालाघाट :-हिन्दी साहित्य भारती की जिला बालाघाट की प्रथम आवश्यक बैठक आज 29 सितंबर को गायत्री शक्ति पीठ के संस्कृति संस्कार सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि प्रसिद्ध शिक्षाविद लता एलकर द्वारा की गई मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल सहज उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथि के रूप में नगर की प्रथम नागरिक नगरपालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत ठाकुर उपस्थित रहीं द्वितीय प्रमुख अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं अधिवक्ता युगेश चौबे जी उपस्थित रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में महाकौशल प्रान्त अध्यक्ष प्रणय वास्तव, महामंत्री सिवनी से पधारे डॉ रामकुमार चतुर्वेदी एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश तपिश तथा गायत्री शक्ति पीठ के ट्रष्टिद्वय महेश खजाँची, चारुदत्त जोशी तथा प्रसिद्द समाजसेवी मीना चावड़ा उपस्थित रहे।
प्रथम सत्र माँ सरस्वती एवं माँ गायत्री के सम्मुख अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत हिन्दी साहित्य भारती का ध्येय गीत की सुमधुर प्रस्तुति सु सविता अग्निहोत्री द्वारा दी गई। अतिथियों के स्वागत उद्बोधन पश्चात् हिन्दी साहित्य भारती के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक सागर मिश्र ने स्वागत उद्बोधन के साथ बालाघाट इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की जिसमें महामंत्री के रूप में अमर सिंह ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष के रूप में मोहन आचार्य के नामों की घोषणा विशेष है साथ ही मार्गदर्शक मंडल में सर्व महेश खजाँची (जिन्हे जिला जनसंचार प्रमुख का विशेष दायित्व भी प्रदान किया गया।) सहित लता एलकर, युगेश चौबे, भारती ठाकुर, मीना चावड़ा को मनोनीत किया गया।उपाध्यक्ष मंडल, संयुक्त महामंत्री, मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य सहित दृश्य जनसंचार प्रमुख का दायित्व रुपेश वास्तव एवं मुद्रण जन संचार प्रमुख का दायित्व दुर्गाशंकर कसार को को प्रदान किया गया। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। इसी अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर को समस्त सदन ने समवेत स्वर से उनके जन्मदिवस पर पुष्पगुच्छ प्रदान करशुभकामनायें एवं बधाई दी गई। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात आभार प्रदर्शन महामंत्री अमरसिंह ठाकुर द्वारा किया गया। प्रथम सत्र का कुशल संचालन पूनम मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ के अंतरराष्ट्रीय ट्रष्टि महामना प्रणव पंड्या जी के आगामी 3 अक्टूबर के बालाघाट की धरा में पुण्य आगमन पर हिन्दी साहित्य भारती द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन पत्र भेंट करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
हिन्दी साहित्य भारती के वार्षिक कार्यक्रमों की श्रँखला में राष्ट्र का वंदन अतीत का अभिनंदन के अंतर्गत राष्ट्र कवि स्व. रामाधारी सिंह दिनकर की स्मृति में द्वितीय सत्र काव्याहुति पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में, युगेश चौबे जी की अध्यक्षता एवं महेश खजाँची जी के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें अतिथियों सहित उपस्थित कवियों द्वारा अपनी काव्यांजलि प्रदान की गई। द्वितीय सत्र का सफल सधा हुआ संचालन अमिता गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन हिसाभा के जिला अध्यक्ष अशोक सागर मिश्र ने किया।
इस दौरान गणमान्य नागरिक साहित्यकार हिसाभा के उपाध्यक्ष द्वय सुभाष गुप्ता, डॉ. रवीन्द्र सोनवाने, डॉ पी सी बिसेन, मंत्री संजय वास्तव, अनुज तिवारी गोविन्द , सुनील दीपानी भाऊ राव महंत, किशोर छिपेश्वर, अर्पित धुवारे, सरिता सिंघई, सु सविता अग्निहोत्री, पूनम मिश्रा, अमिता गुप्ता दीपक भट्ट, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय शरद ज्योतिषी, बी एल राणा, युवा साहित्यकार प्रणय राणा पुलकित रहाँगडाले, सु धुवारे उपस्थित रहे।



