सरफ़राज़ अंसारी की रिपोर्ट बुलंद टाइम्स
दंतेवाड़ा। शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता गर्भवती हो गई थी और उसने प्रसव के दौरान बच्चे को जन्म दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी सामनाथ तामो (23 वर्ष), निवासी ग्राम तुमिरगुंडा, थाना बारसूर, जिला दंतेवाड़ा पर मई 2025 से थाना आवापल्ली क्षेत्र की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई और बाद में उसने बच्चे को जन्म दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना आवापल्ली में अपराध क्रमांक 17/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गृह ग्राम से आरोपी गिरफ्तार
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने 3 नवंबर 2026 को आरोपी सामनाथ तामो को उसके गृह ग्राम तुमिरगुंडा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे दंतेवाड़ा के माननीय फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।






