Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम हाल में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग द्वारा समाज व पार्टी के पिछड़ा वर्ग ने प्रबुद्ध जनों का सम्मान करते हुए पार्टी के बैनर तले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का भव्य सम्मेलन कराया कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री अरुण साव जी उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय श्री ओपी चौधरी जी वित्त मंत्री, माननीय श्री नारायण चंदेल जी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, श्रीमती कमलेश जांगड़े जी सांसद जांजगीर लोकसभा एवं समाज व पार्टी के पूर्व विधायक एवं सांसद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ऑडिटोरियम हॉल में उपस्थित रहे कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों का सम्मान किया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम एवं छत्तीसगढ़ी लोकगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया अतिथियों का सम्मान बड़ी फूल माला के साथ जिला पंचायत के सभापति श्री राजकुमार साहू एवं उनके टीमों द्वारा किया गया कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथियों ने अपने अपने उद्बोधन में पार्टी एवं समाज के हितों को ध्यान में रखते उद्बबोधन दिए! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यह देखने को मिला कि यह सामाजिक नहीं पार्टी का सम्मेलन था जिसमें सभी समुदाय के लोग कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित होकर भीड़ को अंजाम दे रहे थे जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जाता है पार्टी अपनी ताकत दिखाने का कार्य करती है सभी को यह भी मालूम है कि वर्तमान में पार्टी के एक भी विधायक जीत कर नहीं आ पाए हैं यह भी पार्टी के लिए बहुत ही गंभीर एवं चिंताजनक विषय है इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसा लगता है कि भारतीय जनता जनता पार्टी अभी से कार्यकर्ताओं के बीच में सम्मेलन कराकर ताकत आजमाने लगे हैं सम्मेलन एक बहाना है अपने-अपने कार्यकर्ताओं को शहर से लेकर गांव तक पार्टी के झंडा एवं बैनर तले छोटे बड़े कार्यक्रम करवाना है! अभी तो सरकार का कार्यकाल बहुत समय तक बाकी है आगे आगे देखते हैं होता है क्या!




