Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, गरियाबंद। गरियाबंद जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर नवप्रदेश के ब्यूरो चीफ जीवन एस. साहू ने कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जीवन एस. साहू ने कलेक्टर शर्मा के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कलेक्टर रणवीर शर्मा ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।




