Oplus_131072
नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत झारावाही में ग्रामीणों ने एकता की मिसाल पेश की है।
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। झारावाही से हतलानार होते हुए नारायणपुर जाने वाला मुख्य रास्ता बारिश में पुलिया बह जाने से पूरी तरह टूट गया था। ग्राम – झारावाही, हतलानार और दुम्मा के ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शासन-प्रशासन और जनपद को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और सड़क नहीं बनाई गई।
आखिरकार परेशान होकर आज झारावाही, हतलानार और दुम्मा के सभी ग्रामीण एकजुट हुए और अपने हाथों से ही रास्ते को बनाने का काम शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बिना किसी मशीन के, लकड़ी के सहारे और कंधे पर भारी ह्यूम पाइप उठाकर ग्रामीण खुद पुलिया बना रहे हैं।
यह तस्वीर दो बातें दिखाती है – एक तरफ अबूझमाड़ के लोगों का हौसला और एकजुटता,




