Oplus_131072
ग्रामीणों ने सोनहत थाना में दिया आवेदन,मामले की निष्पक्ष व सख्ती से कार्यवाही करने की मांग।
बुलन्द टाइम्स न्यूज़/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। सोनहत थाना क्षेत्र में एक बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। मामले को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने 9 सितंबर 2026 को थाना सोनहत में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि बालक की उम्र करीब 9 से 10 वर्ष थी। परिजनों के अनुसार 8 सितंबर 2026, मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे बालक के लापता होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बालक का शव कथित तौर पर तालाब में मिला, जो घटनास्थल से लगभग 150 से 200 मीटर की दूरी पर बताया गया है।
परिजनों ने आवेदन में आशंका जताते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी की लापरवाही अथवा गैर-जिम्मेदारी के कारण यह घटना हुई है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
परिजनों ने विशेष रूप से हॉस्टल अधीक्षक एवं संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी और कथित लापरवाही की जांच की मांग की है। आवेदन में हॉस्टल से संबंधित दस्तावेज, उपस्थिति/आवागमन रिकॉर्ड तथा अन्य आवश्यक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग भी की गई है, ताकि घटना से जुड़े वास्तविक तथ्यों का पता चल सके।
परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत को महज एक हादसा मानकर मामले को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए। घटना के पीछे यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की जाए।
बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए।
हॉस्टल अधीक्षक एवं संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच हो।
आवश्यक रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों की जांच की जाए की मांग रखी हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस इस आवेदन पर क्या कार्रवाई करती है और जांच में बच्चे की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या सामने आती हैकोरिया/बैकुंठपुर – सोनहत थाना क्षेत्र के ग्राम मझारतोला में संचालित बालक छात्रावास के एक 09- 10 वर्षीय प्रिंस सिंह उर्फ भीम नामक बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने 9 सितंबर 2026 को थाना सोनहत में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि बालक की उम्र करीब 9 से 10 वर्ष थी।
परिजनों के अनुसार 8 सितंबर 2026, मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे बालक के लापता होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बालक का शव कथित तौर पर तालाब में मिला, जो घटनास्थल से लगभग 150 से 200 मीटर की दूरी पर बताया गया है।
परिजनों ने विशेष रूप से हॉस्टल अधीक्षक एवं संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी और कथित लापरवाही की जांच की मांग की है। आवेदन में हॉस्टल से संबंधित दस्तावेज, उपस्थिति/आवागमन रिकॉर्ड तथा अन्य आवश्यक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग भी की गई है, ताकि घटना से जुड़े वास्तविक तथ्यों का पता चल सके।
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर, बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए।हॉस्टल अधीक्षक एवं संबंधित कर्मचारियों व आवश्यक रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों की जांच की जाए।
यदि लापरवाही प्रमाणित होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की करने हेतू प्रमुख मांगें रखी है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस आवेदन पर क्या कार्रवाई करती है और जांच में बच्चे की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या सामने आती है।




