मध्यप्रदेश | बीना मध्यप्रदेश बीना नगर में कल नरसिंह मंदिर में रुद्री शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आयोजकों ने बीना नगर के समस्त नगरवासियों को आमंत्रित किया है। श्रावण मास भगवान शिव को अति प्रिय है इसलिए इस मास में जगह जगह भोलेनाथ की पूजा आराधना की प्रधानता रहती है और भोले अपने सभी भक्तों के मनोरथ भी पूर्ण करते हैं।
इसी भावना से नरसिंह हिंदू संगठन की ओर से विवेक सिंह राजपूत ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन किया है की 13 तारीख दिन मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से नरसिंह मंदिर में रुद्री शिवलिंग निर्माण किया जाना निश्चित हुआ है अतः आप सभी सभी धर्म प्रेमी बधुओ से निवेदन है सपरिवार मंगलवार प्रातः 10:00 बजे नरसिंह मंदिर प्रांगण में पधारने का कष्ट करें एवं धर्म लाभ ले .






