Oplus_131072
“आज की शाम अखंड भारत माता के नाम” — दीपों से आलोकित हुआ सिरसिदा।
बुलंद टाइम्स न्यूज/कन्हैया सिंह ठाकुर
चारामा। सेवा संकल्प आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत “आज की शाम अखंड भारत माता के नाम” की भावना के साथ ग्राम सिरसिदा में विभिन्न सार्वजनिक एवं शैक्षणिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र की समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिरसिदा, पटेलपारा बालक आश्रम, शीतलापारा प्राथमिक विद्यालय, शहीद स्मारक, पंचायत कार्यालय भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों में दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और बच्चों एवं ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण रहा।
कार्यक्रम में सरपंच श्री कैलाश कोवाची, श्री कन्हैया सिंह ठाकुर, पंच एवं अध्यक्ष पेंशनर संघ श्री यादों राम साहू, वरिष्ठ पंच एवं सभापति गौठान समिति श्री गुलाबचंद सिन्हा, अध्यक्ष शाला विकास समिति, श्रीमती पीमन सिन्हा, प्रधान पाठिका, श्री महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रधान पाठक, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती महंती मीरी, शिक्षिका, श्रीमती शकुंतला ठाकुर तथा स्वास्थ्य विभाग से कु. पूजा ओझा सहित संतोष उइके, सुभद्रा पोया, रेखा साहू एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
🪔 दीप प्रज्वलन केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश है।
🇮🇳 दीपों की यह रोशनी जन-जन के जीवन में सुख, शांति और नई आशा का प्रकाश फैलाए—यही कार्यक्रम का संकल्प रहा।




