Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/याद राम साहू
धमतरी। धमतरी से लगभग 25 किलोमीटर दूर चारामा घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े एक स्वराज माजदा वाहन को धमतरी की ओर आ रहे गेहूं से भरे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि माजदा वाहन के पूरी तरह चिथड़े उड़ गए और मौके पर 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही शिवा प्रधान, हेमंत प्रधान और डूमन साहू अपनी 3 एंबुलेंस लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
हादसे में एक व्यक्ति ट्रक के नीचे दब गया था। उसे बाहर निकालने के लिए ट्रक में लदी 600 से अधिक गेहूं की बोरियों को एक-एक करके हटाया गया। लगभग 3 घंटे 30 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद दबे हुए व्यक्ति के शव को बाहर निकाला जा सका।
इस कठिन और बेहद दर्दनाक रेस्क्यू ऑपरेशन में वर्दान परमार्थ सेवा समिति की टीम के साथ चारामा क्षेत्र के टीकम तारम, कुणाल नेताम, भावेश, चंद्रकांत यादव, दिव्यांशु मांडवी, दुर्गेश तथा पुलिस प्रशासन की टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।
🙏 हादसा कितना भी भयानक क्यों न हो, ऐसे समय में हर एक मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है।
मानव सेवा ही प्रभु सेवा है।
🚑 वरदान परामर्थ सेवा समिति — 24 घंटे मानव सेवा के लिए समर्पित।
शिवा प्रधान
अध्यक्ष — वरदान परामर्थ सेवा समिति
उपाध्यक्ष — भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला धमतरी




