Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
छुरा/घटारानी। ग्राम फुलझर, घटारानी, मुरमुरा, जमाही सहित पूरे अंचल में आज अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया।
फुलझर के महावीर मंदिर में विराजित श्री गणेश भगवान की मूर्ति को आज पूरे गांव में गली भ्रमण कराया गया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। हमारे देश में गणेश उत्सव का विशेष महत्व है। 12 दिनों तक गांव, शहर, घर, दुकान, अस्पताल हर जगह भगवान गणेश की मूर्तियां विराजमान रहती हैं और आज श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान को नदी, तालाबों में विसर्जित कर विदाई दी।
अनंत चतुर्दशी का यह पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
आज से पितृपक्ष प्रारंभ –
आज से ही पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व है। लोग अपने पितरों को याद कर तर्पण और जल अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।




