Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/कन्हैया सिंह ठाकुर
चारामा। बारिश ने प्रधानमंत्री रोड सिरसिदा की टुटी पुलिया बनी ग्रामीणों की समस्या ग्राम सिरसिदा वि. ख. चारामा जिला कांकेर चारामा के पास सिरसिदा से गुजरने वाली प्रधानमंत्री रोड के पुलिया जो कि सिरसिदा बांध के अति वृष्टि होने के कारण बांध के ओवरफ्लो पानी के कारण टूट गया है। जिसके कारण आगे के दस-बारह गाँव का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह पुलिया दो वर्षों से छती ग्रस्त था। जिसके संबंध में कई बार शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था, परंतु अभी तक किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया तथा नया पुल का निर्माण नहीं कराया गया न ही सिंचाई विभाग द्वारा भी पानी निकासी का समुचित व्यवस्था किया गया है जिसके कारण अधिकांश किसानों के फसल खराब हो रहा है तथा जमीन भी पानी के कटाव से नुकसान हो रहा वही लोक निर्माण रोड की भी हालात खराब है जिसके कारण कई दुर्घटना हो रही हैं उनके द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिए पुलिया और रोड का अतिशीघ्र मराम्त एवं नया पुलिया बनायी जाए ताकि आम लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।।




