Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। जाजल्व देव की नगरी जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में ज्ञान प्रवाह का आज चौथा दिन होने जा रहा है जिसमें वृंदावन से जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज के आश्रम से पधारे उनके परम शिष्या श्री राजेश्वरी देवी जी द्वारा लोगों को उपनिषद ज्ञान अमृत के माध्यम से रूप ध्यान एवं भजन के द्वारा लोगों के मन को एकाग्र करते हुए अपनी ओजस्वी वाणी दिव्य ज्ञान प्रदान कर रहे हैं हाई स्कूल मैदान में आयोजकों द्वारा लोगों को बैठने के लिए बहुत ही सुंदर ढंग से व्यवस्थाएं की गई है महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ पंडाल के अंदर दिव्य वातावरण तैयार किया गया है जहां बैठकर लोगों ने बहुत ही ध्यान पूर्वक श्री राजेश्वरी देवी जी द्वारा ज्ञान के प्रवाह को एकाग्र होकर मन के अंदर धारण कर रहे हैं कार्यक्रम को बहुत ही व्यवस्थित रूप से आयोजको ने समाहित किया है वहां पर उपस्थित होने वाले सभी व्यक्तियों को आदर पूर्वक सम्मान करते हुए पंडाल के अंदर बैठने के लिए प्रेषित कर रहे हैं यह कार्यक्रम हाई स्कूल मैदान में 28 नवंबर 2026 तक चलेगा कार्यक्रम का समय शाम 6:30 से रात्रि को8:30 तक रखा गया है कार्यक्रम को कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए शासन प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है चाहे गाड़ी की पार्किंग व्यवस्था हो या फिर वृद्ध लोगों को ले जाने के लिए सहायता की आवश्यकता हो पुलिस विभाग का विशेष सहयोग है वैसे भी हाई स्कूल मैदान में बड़े से बड़े कार्यक्रम सदियों से होते आ रहे हैं यह मैदान जाजल्व देव की नगरी का हृदय स्थल भी कहलाता है।




