Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
पाण्डुका। पाण्डुका वन परिक्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी ने दस्तक दे दी है। एक दंतैल हाथी के परिक्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फुलझर, घटारानी, मुरमुरा, गाड़ाघाट, सांकरा और जमाही गांव में अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे जंगल से लगे खेतों की ओर न जाएं और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।
हाथी के आने की खबर से किसानों में चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में धान की फसल पकने की कगार पर है, ऐसे में किसानों को डर सता रहा है कि कहीं गजराज फसलों को नुकसान न पहुंचा दे।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली हाथियों से दूरी बनाए रखें, कच्चे मकानों में रहने वाले लोग रात के समय किसी पक्के मकान में चले जाएं और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।




