कवर्धा। कबीरधाम जिला के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों में बेहतर कार्य करने की प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने तथा उत्कृष्ट पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, (आई.पी.एस.) द्वारा प्रारंभ किए गए “COP OF THE MONTH” के तहत सितंबर 2026 माह के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 अधिकारी -कर्मचारियों का चयन किया गया है। यह “COP OF THE MONTH” का दूसरा माह है। सितंबर माह में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य एवं बेहतर परिणाम देने वाले यातायात शाखा के उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी, साइबर थाना के आरक्षक क्रमांक 494 गज्जू सिंह राजपूत एवं थाना बोडला के आरक्षक क्रमांक 671 रतिराम यादव को “COP OF THE MONTH” के लिए चयनित किया गया है।
यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी का उत्कृष्ट योगदान यातायात शाखा के उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी द्वारा सितंबर माह में मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही में प्रभावी वृद्धि लाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्ती से प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। मोडिफाइड सायलेंसर, सिग्नल जंप, ओव्हर स्पीड, खतरनाक तरीके से वाहन चालन एवं शराब सेवन कर वाहन चालन जैसे मामलों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। इसके साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं एवं नाबालिग बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से लगभग 1000 आवारा पशुओं के गले एवं सींग में रेडियम पट्टी लगाकर रात्रि के समय वाहन चालकों को पशुओं की मौजूदगी स्पष्ट दिखाई देने में मदद करने का सराहनीय कार्य किया गया। इसी प्रकार अपराधों की पतासाजी एवं चोरी की संपत्ति बरामदगी में आरक्षक गज्जू सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका पर ल वहीं वारंट एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन में आरक्षक रतिराम यादव का उल्लेखनीय कार्य करने पर दिया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करते हुए जिले में प्रभावी, जवाबदेह एवं परिणामदायी पुलिसिंग को और मजबूत करना है।




