रिपोर्ट – योगेश्वर साहू
गरियाबंद :- जिले अंतर्गत छुरा ब्लॉक के मुरमुरा मिडिल स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक डी के निषाद को गत दिनों व्याख्याता के पद पर प्रोमोशन मिला है.
जिसकी ख़ुशी में उन्होंने अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओ को न्योता भोज दिया.
निजी ख़ुशी को सामूहिकता में प्रदर्शित करने की उनकी उत्कंठा को अच्छा प्रतिसाद भी मिला. स्कूली बच्चों के साथ-साथ गाँव के प्रमुख जनों और शाला परिवार के
सभी शिक्षकों का इस आयोजन में सहभागिता रही.

इस अवसर पर मिडिल स्कूल मुरमुरा के हेडमास्टर लुकेश्वर साहू, प्रकाश सिन्हा, ताराचंद मरकाम, मेघनाथ साहू के अलावा शाला के पूर्व प्रधानपाठक रहे गणपत लाल साहू एवं राजिम अंचल के सामाजिक कार्यकर्ता गणेश साहू की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय रही. आयोजन के अंत में सभी उपस्थिति जनों ने शिक्षक डी के निषाद को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई जिस पर सभी का आभार और धन्यवाद निषाद सर द्वारा प्रगट किया जाकर आयोजन की सफलता की प्रशंसा की गई.




