रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा – जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय का धर्म नगरी धरोहर के रूप में अपनी पहचान सदियों से प्रवाहित महानदी( चित्रोतपल्ला ) माता शबरी के पावन धरा पर शिवरीनारायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ कल 14 अक्टूबर को होने जा रहा है यह कार्यक्रम अपनी भव्यता का पहचान बनाते हुए तीन दिन तक चलेगा कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी के साथ-साथ पूरे मंत्रिमंडलीय सदस्यों के द्वारा किया जावेगा कार्यक्रम मेला ग्राउंड होगी जहां पर 16 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का भी कार्यक्रम रखा गया है|
इसके लिए सारी तैयारियां नगर पंचायत के साथ-साथ शासन प्रशासन में पूरी कर ली है कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा आरती के तर्ज पर महानदी( चित्रोतपल्ला ) माई के साथ होगी शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ वंदे मातरम की धुन भी सुनाई देगी महोत्सव में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की अनेक प्रकार की झांकियां प्रदर्शित की जाएगी साथ ही साथ भगवान श्री राम वन गमन की जानकारियां भी दिखलाई जाएगी! इसके लिए मेला ग्राउंड पूरी तरह से सज चुकी है साथ ही साथ साधु संतों का भी समागम होगा इसके लिए शिवरीनारायण को लघु मेला के रूप में अपनी पहचान बनाएगी इसमें आसपास के लोगों को तीन दिन तक विशेष कार्यक्रम देखने को मिलेगा!




