सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर – शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने भानपुरी मंडल के विभिन्न गांवों में स्थित माता मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।
मंत्री श्री कश्यप ने ग्राम बेसोली, बोड़नपाल-02, चपका, चमिया, देवड़ा, नंदपुरा, नंदपुरा-अमडीगुड़ा, फाफनी, मुरकुची, सिवनी एवं सोनारपाल में माता के दरबार में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। नवरात्रि के अवसर पर गांवों में भक्ति और आस्था के माहौल के बीच उन्होंने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
नवरात्रि शक्ति, श्रद्धा और उपासना का पर्व है। इस अवसर पर मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में श्रद्धालु भक्तिभाव से माता की आराधना कर रहे हैं। मंत्री कश्यप ने इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, प्रवीण सांखला, उमाकांत कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




