सी.एल.साहू
ब्यूरो चीफ, कांकेर.
कांकेर । अंचल में छुपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर मानस संस्कृति एवं रवीन्द्र मंच (कापसी ध्पखांजूर) के साझा बैठक में सर्वसम्मति से विकासखंड स्तर पर मानस संस्कृति प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें श्री रंजीत कर संयोजक, गोविंद बघेल, शुभाशीष नाग सहसंयोजक, नवीन कुंडु सचिव, गणेश दास सह सचिव, कमलेश केदावत् कोषाध्यक्ष, आलोक विश्वास, चंदना सरकार, कावेरी विश्वास को संरक्षक बनाया गया,श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला कांकेर द्वारा मान. विधायक श्री विक्रम देव उसेण्डी जी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामना प्रेषित किया गया, साथ ही मान. विधायक महोदय जी द्वारा मानस संस्कृति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए, अंचल में आयोजित होने वाले गायन प्रतियोगिता हेतु डिजिटल मंच बनाने के लिए सहयोग करने की सहमति दी गई ।
मानस संस्कृति के द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में गायन विधा पर प्रतियोगिता संपन्न कराने हेतु कार्ययोजना प्रसारित किया गया है, जिसमें प्रथम सोपान में कोयलीबेड़ा के (कापसी पखांजूर क्षेत्र)में 31अक्टूबर 2026 शनिवार को ऑडिशन टेस्ट की तिथि तय की गई है ,तथा उसी दिन मुख्य कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जायेगी, उक्त प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक उम्र के कोई भी स्थानीय नागरिक ऑनलाईन पंजीयन कर शामिल हो सकते हैं, ऑनलाईन पंजीयन कराने की तिथि 20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक किया गया है, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला कांकेर से श्री हृदय राम शोरी प्रदेश उपाध्यक्ष, के.आर. गजबल्ला जिलाअध्यक्ष, लक्ष्मीकांत साहू मानस संस्कृति जिलासंयोजक, प्रकाश साहू जिला महासचिव, दिनेश साहू कोषाध्यक्ष जिला कांकेर की गरिमा मयी उपस्थिति रही। पंजीयन हेतु संलग्न https://forms.gle/CFS5EEXv6JW5jZZh9 गुगल फार्म का उपयोग करे। संपर्क नंबर 9009314642, 9406106523 में भी संपर्क कर सकते है।




