रिपोर्ट – योगेश्वर साहू
छुरा (घटारानी ) 9 दिन तक चला देवी गीत और पूजा-पाठ, शाम 7 बजे होगा रावण दहन
ग्राम फूलझर में शारदीय नवरात्र के बाद दशहरा पर्व पर भावुक माहौल में मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। नौ दिनों तक चले देवी गीत, पूजा-पाठ और आरती के बाद आज विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन ग्राम के शीतला तालाब में विधि-विधान से किया गया।
विसर्जन के दौरान पूरे गांव में “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे। माता की विदाई के समय कई महिलाओं और श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष डिहु राम साहू, सचिव रूपेश ध्रुव, उपाध्यक्ष ईश्वर यादव, संरक्षक चैतु राम ध्रुव, फगेश्वर साहू, पुरानिक ध्रुव सहित ग्राम पंचायत फूलझर के सरपंच संतोष दिवान, उपसरपंच हेमलाल यादव, योगेश्वर साहू, वंदना ध्रुव, हिरौदी ध्रुव, भूमि बाई साहू, देवकी साहू, समस्त पंचगण, महिला समूह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि आज शाम 7 बजे ग्राम में रावण दहन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।




