गणेश ब्यूरो चीफ
धरमजयगढ़़। एक दर्दनाक खबर छाल थाना क्षेत्र से आ रही है जहां पर दशहरा देखने गए बाईक सवार चार दोस्त की सड़क हादसा में भयानक हादसा हो गई। बता दें,दशहरा मेले की रौनक देखने निकले चार दोस्तों का सफर दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है, खड़ी ट्रक में छाल थाना क्षेत्र के छाल पुल के पास हुए बाईक सवार जा टकराए, वहीं भीषण टक्कर हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई|
जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। युवकों की पहचान बांसाझार और बेहरामार निवासी बताया जा रहा है। वहीं हादसे की खबर से बांसाझार और बेहरमार गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बहरहाल छाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




