संतोष यादव की खबर:-
सरगुजा : सरगुजा जिले के केपी गांव में दशहरे की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में पति आलोक गिरी का अपनी पत्नी मानमती से विवाद हो गया। आरोप है कि उसने डंडे और एस्बेस्टर शीट के टुकड़े से हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
परिजनों के अनुसार, दोनों की शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी और उनका एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है




