सूरता। विजयादशमी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सूरता में मां भवानी जगत जननी जगदंबा के पावन प्रांगण में भोग-भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा, सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल सिंह, उपसरपंच रामकुमार, जगदीश पैकरा, उदित राम, रोजगार सहायक ललन सिंह, अमर सिंह, उमेश सिंह, पंचायत सचिव महेंद्र प्रजापति, मुनेश्वर सिंह एवं युवा समिति मोहनपुर का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों में धार्मिक आस्था, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कामना की कि मां जगदंबा की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।




