शिवपुरी | शिवपुरी मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ करने से नेता-मंत्री नहीं चूकते, लेकिन यहां तो आलम यू हैं कि अस्पताल में सफाईकर्मी तक डॉक्टरों और नर्सों का काम करते नजर आ जाते हैं। एक ऐसा ही मामला शिवपुरी जिले के कोलारस विकासखंड से सामने आया है। जहां एक महिला डिलीवरी के लिए आई थी। वहां पर डॉक्टरों के न होने के कारण महिला सफाईकर्मी से डिलीवरी कराई। जिसके बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी गांव के रहने वाले रामसेवक ओझा की पत्नी को लेबर पेन हो रहा था। तो उसके घरवालों ने 108 नंबर पर कॉल किया। कई बार फोन करने के बावजूद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच आई। काफी ज्यादा तबियत खराब होने के कारण निजी वाहन करके रानी को खरई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
महिला सफाईकर्मी ने करा दी डिलीवरी
रानी के घरवाले अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर और नर्स नहीं थे। उन्होंने बताया कि वहां पर सिर्फ एक महिला मिली, जो कि बिना कोई जानकारी दिए रानी को सीधा डिलीवरी रूम में ले गई। जिसके बाद महिला सफाईकर्मी ने डिलीवरी कराई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लापारवाही की वजह से नवजात बच्चे की मौत हो गई।
जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
इस पूरे घटनाक्रम पर डॉ सुनील खंडोलिया ने कहा कि 108 एंबुलेंस के वेंडर शोएब खान से बात हुई है। आगे उन्होंने कहा कि इस संबंघ में स्टाफ नर्स प्रीति, शिववंश को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।






