रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा ;-
छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के सतत् प्रयास व अनुशंसा से जांजगीर, पीथमपुर (जांजगीर, जोबी, जर्वे, पीथमपुर ग्रामीण मार्ग लंबाई 9.30 कि.मी.) ग्रामीण सड़क मार्ग के लिये 28 करोड़ रूपये छ.ग. शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया है। क्षेत्र व अंचल के नागरिकों ने इस सड़क के निर्माण कार्य के लिये चंदेल जी को ज्ञापन सौंपते हुये शीघ्र निर्माण कार्य कराये जाने का आग्रह किया था|
, जिसको ध्यान में रखकर संज्ञान लेते हुये पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री अरूण साव जी, जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी जी से भेट कर इस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा करते हुये ज्ञापन सौंपा था। जिस पर मंत्रियों द्वारा निर्माण कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया गया था जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
जांजगीर, जोबी, जर्वे, पीथमपुर ग्रामीण सड़क मार्ग की स्वीकृति मिलने व निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री लोक निर्माण विभाग व जिला प्रभारी मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है। चंदेल ने कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र व अंचल के नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी।
जांजगीर, जोबी, जर्वे, पीथमपुर ग्रामीण सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्र व अंचल के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री अरूण साव जी, जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी जी व छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार व्यक्त किया है।




