गरियाबंद : थाना देवभोग पुलिस द्वारा दिनांक 06.11.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे ओडिशा राज्य से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध रूप से धान परिवहन किए जाने की सूचना पर ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में ग्राम भरवामुड़ा के पास कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान तीन महिंद्रा पिकअप वाहनों में धान का परिवहन करते पाया गया। जांच करने पर वाहन क्रमांक CG04HQ8391 में 70 कट्टा धान, वाहन क्रमांक CG10AS4954 में 62 कट्टा धान तथा वाहन क्रमांक CG07BV7673 में 60 कट्टा धान भरा होना पाया गया। उक्त वाहनों में कुल 192 कट्टा धान परिवहन किया जा रहा था।
वाहन चालकों से धान परिवहन एवं स्वामित्व के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत नोटिस दिया गया, किंतु उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर पुलिस द्वारा तीनों पिकअप वाहनों को धान सहित जप्त कर थाना देवभोग में सुरक्षार्थ रखा गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), देवभोग को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया।

जप्त वाहन एवं धान का विवरण :-
- महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक CG04HQ8391 – 70 कट्टा धान।
- महिंद्रा पिकअप क्रमांक CG10AS4954 – 62 कट्टा धान।
- महिंद्रा मैक्स पिकअप क्रमांक CG07BV7673 – 60 कट्टा धान।
- कुल जप्ती :- 192 कट्टा धान एवं 03 महिंद्रा पिकअप वाहन।
गरियाबंद पुलिस द्वारा ओडिशा राज्य से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गरियाबंद पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।








