योगेश्वर साहू की रिपोर्ट
रायपुर / गरियाबंद छत्तीसगढ़ में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। बस्तर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ जवानों के साथ दीपावली पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद को खत्म कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की है।
गरियाबंद जिले के राजिम, फिंगेश्वर, पाण्डुका, छुरा, फुलझर, घटारानी, मुरमुरा, गाड़ाघाट, जमाही, छुईहा, धुरसा आदि स्थानों में भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
दीपावली प्रकाश का पर्व है। भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में घर-घर दीपक जलाकर यह पर्व मनाया जाता है। लक्ष्मी-कुबेर की पूजा की जाती है। दीपावली पर्व के कारण रायपुर, गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर, पाण्डुका के हाट-बाजारों में भीड़ देखने को मिली। घरों को रंगीन लाइट और झालरों से सजाया गया है। घर-घर छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाए गए हैं।
गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी में घटारानी विकास समिति ने विशेष पूजा-अर्चना कर राजिम क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की है।
दीपावली त्योहार को देखते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञों ने बच्चों को पटाखों से दूर रहने की सलाह दी है। पटाखे जलाते समय अभिभावक साथ में रहें।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।








