अमरजीत सिंह
बुलन्द टाइम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपर – पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर के निर्देश पर यातायाव व जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा आकस्मिक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी द्वारा बिना हेलमेट के मोटर सायकल चलाने वालों के विरूद्ध 09 प्रकरण, मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वालों के विरूद्ध 04 प्रकरण, बिना लायसेंस के वाहन चलाने पर 02 प्रकरण, चार पहिया वाहन चालाको द्वारा बिना सीट बेल्ट का उपयोग किये वाहन चालाने का 08 प्रकरण कुल 30004/ रूपये का समन शुल्क वसुल किया गया है तथा नावालिक द्वारा वाहन चलाने का 01 प्रकरण एवं शराब पीकर मोटर सायकल चालाने का 01 प्रकरण में मोटर सायकल जप्त किया गया जिसे कोर्ट पेश किया जायेगा।इसी प्रकार थाना प्रभारी पटना द्वारा बिना कागजात के 07 प्रकरण, बिना हेलमेट के 05 प्रकरण, 01 अन्य कुल 13 प्रकरण- शमनशुल्क 5600 रूपये।
थाना प्रभारी सोनहत- बिना कागजात के 08 प्रकरण, बिना हेलमेट के 01 प्रकरण कुल 09 प्रकरण- शमन शुल्क 2900 रूपये।
थाना प्रभारी चरचा -बिना कागजात 10 प्रकरण, बिना हेलमेट 03 प्रकरण, बिना सीटबेल्ट 03 प्रकरण कुल 14 प्रकरण में 5000 रूपये।
पुलिस चौकी बचरा पोंड़ी – बिना कागजात के 09 प्रकरण में 2700 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया।
इस प्रकार कुल 67 प्रकरण में 46200 रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया एवं 01 प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।
अपील::-
नाबालिक चालक के पिता वाहन स्वामी को 25000/ रूपये एवं शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में वाहन चालक को कोर्ट से 10000/ रूपये का कोर्ट से जुर्माना होने का प्रावधान है इस लिये जिला कोरिया यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाए और नाबालिक बच्चो को वाहन चलाने न दें।







