सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देश मे हो रहे वोट चोरी को लेकर व्यापक स्तर पर जन आंदोलन कर शुरुआत कर चुकी है 1 नवम्बर को दिल्ली मे इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान मे हुए वोट चोरी को लेकर जन आंदोलन मे देश के कोने कोने से कांग्रेस कार्यकर्त्ता सभा मे पहुंचे थे!छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशनुसार जिले मे मंडल स्तरीय कांग्रेस कमेटी ने वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल की शुरुआत कर चुकी है गाँव गाँव मे बाजारों मे नुक्कड़ सभा कर अंतिम व्यक्ति तक वोट चोरी चुनाव मे धांधली को लेकर नागरिकों को बताया जा रहा है
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के पांच ब्लॉक नगर पालिका के लिए जिला महासचिव रवि देवांगन, ओरछा मे जिला उपाध्यक्ष तामेश उसेंडी, छोटे डोंगर मे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नन्दलाल जायसवाल, नारायणपुर ग्रामीण मे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गजा पटेल कोहकामेटा मे महासचिव संतोष राव प्रभारी नियुक्त किये गए है 11 नवम्बर को ओरछा और छोटे डोंगर के गौरदंड मे 12 नवम्बर को गुरूवार को नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बखरूपारा, नयापारा, और मुरियापारा मंडल स्तरीय वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल लगा कर वार्ड वासियो को बताया गया की पहले उसके भारतीय जनता पार्टी पहले एवीएम मशीन को चुरा कर मशीन बदल कर फ़र्ज़ी वोट डलवाकर और चुनाव मे विजय होती थी और अब वोटर लिस्ट से नाम हटा कर फ़र्ज़ी तरीके से अन्य व्यक्तियों कर नाम जोड़ कर चुनाव मे धांधली कर रही है, वही चुनाव के 3 दिन पहले आचार सहिता कर उल्लंघ्न कर बिहार मे महिलाओ के खाते मे हजारों रूपए बैंक खाता मे पैसा डाल कर सीधा जनता से वोट खरीदने का काम किया |
वोटिंग के बाद मशीन सील बंद होने के बाद वोट प्रतिशत बढ़ जाना ये सीधा फ़र्ज़ी तरीके से बीजेपी के द्वारा चुनाव मे धांधली कर चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी विजय हो रही है लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने बीजेपी के वोट चोरी को पकड़ लिया है और देश के सामने बीजेपी का वोट चोरी पकड़ा गया है कांग्रेस इस वोट चोरी को जनता के बीच लेकर नुक्कड़ सभा चौपाल लगा कर जनता को बताने का काम कर रही है !
अखिल भारतीय कांग्रेस निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती है साथ ही SIR को स्थगित और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा का मांग करती है|







