सुरेश सोनी
नारायणपुर। नक्सल मुक्ति के बाद भी नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में 13 नवंबर 2026 को जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम ने ग्राम डुंगा एवं रेकावाया के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम को बड़ी संख्या में मशीनरी उपकरण और तकनीकी सामग्री बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।
पुलिस के अनुसार, नक्सल मुक्ति के बाद भी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के तकनीकी और मशीनरी उपकरण मिले।
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
- 2 ड्रिल मशीन और 2 वेल्डिंग मशीन
- 1 कटर मशीन और 3 ब्लोअर
- 1 बेंच ग्राइंडर और 2 टेबल ग्राइंडर
- 1 टेबल ड्रिल मशीन
- ड्रिल मशीन में लगाने वाला मोटर
- आर. बॉक्स वायर और स्प्रिंग वायर
- 2 वेल्डिंग होल्डर
- 13 वायरिंग बोर्ड
- बाइंडर और समानांतर कीट
- रॉकेट सेट और ग्राइंडिंग उपकरण
- 2 कप सीटर
- ड्रिल बिट, टेप रिंच और स्पैनर
- वी-बेल्ट और बेंच वाइस
पुलिस का कहना है कि नक्सल मुक्ति के बाद भी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल सतर्क हैं।







