एमसीबी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक पुल से जा टकराई, जिससे चालक युवक उछलकर सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसका एक हाथ कट गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा नागपुर चौकी अंतर्गत उजियारपुर रेलवे ट्रैक के पास हुआ। मृतक युवक पटना थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराई थी, जिसके बाद युवक उछलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान ट्रैक से मालगाड़ी गुजर रही थी और युवक उसकी चपेट में आ गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।







