रुपेंद वासुदेवा की खास रिपोर्ट
दन्तेवाड़ा। लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा दन्तेवाड़ा में पूरे भक्तिमय वातावरण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माता दन्तेश्वरी मंदिर के सामने बहने वाली पवित्र शंकनी नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।
छठ पूजा के अवसर पर व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
दोपहर से ही शंकनी नदी के घाट पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाएं पारंपरिक पूजा सामग्री और फल-फूल से सजे सूप एवं दउरा लेकर घाट पहुंचीं। शाम होते-होते पूरा घाट छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा।
छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, पारिवारिक एकता, प्रकृति के प्रति सम्मान और सूर्य उपासना का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व श्रद्धा, संयम, पवित्रता और समर्पण का संदेश देता है। छठी मैया एवं सूर्य देव की आराधना के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
दन्तेवाड़ा में आयोजित इस धार्मिक पर्व ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थन







