लता नाग की रिपोर्ट: –
बचेली : छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा जिले की नगर पालिका परिषद बड़े बचेली ने राष्ट्रीय स्तर पर एकं बड़ी उपलब्धि हासिल कर पुरे जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है | प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि ( पीएम स्वनिधि) योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए नगर पालिका परिषद बड़े बचेली को एक लाख से कम जनसंख्या वाली श्रेणी में पुरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है |
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलब्ध में नयी दिल्ली स्तिथ डा• अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय केंद्र (अंबेडकर भवन) में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सामारोह में केंद्रीय आवासीन एव शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकमलो से नगर परिषद बड़े बचेली को राष्ट्रीय पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्य मंत्री , स्थानीय प्रशासन एवं विकास विभाग के भार साधक मंत्री अरुण साय, नगरीय प्रशासन सचिव मणि बोरा तथा संचालक निलेश क्षीरसागर की गरिमामयी उपस्थिति रही|
नगर पालिका बड़े बचेली की ओर से अध्यक्ष राजु जैसवाल,
उपाध्यक्ष सतीष प्रेम चंदानी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी टी.एम. कृष्ण राव ने मंच से यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया |
पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ी सफलता
मुख्य नगरपालिका अधिकारी
पी टी एम कृष्णा राव ने बताया की पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र पंथ विक्रेताओं को समय पर ऋण उपलब्ध कराने, डिजिटल लेन -देन को बढ़ावा देने तथा उन्हें आश्रित रुपश से आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार अभियान चलाया गया | योजना के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरुप नगर पालिका बड़े बचेली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है |
इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष राजु जैसवाल एवं उपाध्यक्ष सतीष प्रेम चंदानी ने नगरवासीयों , पथ विक्रेताओं तथा निकाय के अधिकारीयों , को बधाई देते हुए कहा की यह सम्मान सभी के सम्मुहिक प्रयास, मेहनत और सहयोग का परिणाम है |
बड़े बचेली नगर पालिका की इस राष्ट्रीय उपलब्धि से पुरे दन्तेवाड़ा जिले सहित छत्तीसगढ़ में हर्ष और उल्लास का माहौल है | यह सफलता अन्य नगरीय निकाय के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी ||







