रायपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिला रायपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर ग्रामीण स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं।
बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कर सामाजिक सेवा एवं मानवता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष अनीश मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण उपाध्यक्ष अविनाश पांडे, ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलेश पांडे, महामंत्री शुभम एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से स्वेता शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण एवं जनहित के कार्यों के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।







