रिपोर्टिंग: रुपेंद वासुदेवा
बचेली: L1 और L2 भर्ती प्रक्रिया को लेकर बस्तर संभाग के तीन जिलों बीजापुर, सुकमा और दन्तेवाड़ा के ग्रामीण बेरोजगार युवा अपनी मांगों के समर्थन में बचेली पहुंचे। युवाओं ने NMDC कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की।
युवाओं का कहना है कि भर्ती में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। प्रदर्शन को देखते हुए कार्यालय के गेट बंद कर दिए गए। ऐसे में युवाओं का सवाल है कि आखिर उनकी मांगों का समाधान कब होगा?
अब देखना होगा कि NMDC प्रबंधन युवाओं की मांगों पर क्या कदम उठाता है।







