याद राम साहू का रिपोट बालोद ब्यूरो चीफ
गुण्डरदेही :- बालोद जिला के नगर पंचायत गुण्डरदेही में सामाजिक कार्यकर्ता जसवंत सिन्हा जिसको छाया विधायक भी कहा जाता हैकी पहल पर ‘बेस्ट क्रिएटिव वीडियो अवॉर्ड्स 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज में पत्रकारों की भूमिका और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से धमतरी चौक स्थित के पास सिन्हा कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
एवं खिलाड़ी बच्चों का भी सम्मान किया कार्यक्रम में पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए।आयोजन की थीम ‘रचनात्मकता को सलाम’ रखी गई थी। कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों के कार्यों को पहचान देने के साथ डिजिटल मीडिया और वीडियो पत्रकारिता से जुड़ी रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
आयोजक जसवंत सिन्हा ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे अपनी कलम और कैमरे के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को सामने लाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक पत्रकार जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन और जनता के बीच पहुंचाने का काम करते हैं। कई बार सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में भी पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

ऐसे लोगों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों के योगदान को सम्मान देना और उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम में पटपर झांकी के काली माई के किरदार निभाने वाले सूरज भैया भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पत्रकार बंधु एवं खिलाड़ी बच्चों बहुत संख्या में उपस्थित रहे|







