जिला दन्तेवाड़ा | बचेली से लता नाग की रिपोर्ट
दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर के दन्तेवाड़ा जिले के लिए गर्व की खबर है। बचेली स्थित NMDC DAV पॉलीटेक्निक ने छत्तीसगढ़ पॉलिटेक्निक रैंकिंग रिपोर्ट 2025-26 में प्रदेशभर के सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।
भारतीय गुणवत्ता परिषद के राष्ट्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड द्वारा जारी इस रैंकिंग में संस्थान ने शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन, परीक्षा परिणाम, आधुनिक सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और नवाचार जैसे सात प्रमुख मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यह उपलब्धि केवल दन्तेवाड़ा जिले ही नहीं, बल्कि पूरे बस्तर संभाग के लिए गौरव का विषय है। दूरस्थ आदिवासी अंचल में स्थित इस संस्थान ने साबित कर दिया कि बेहतर शिक्षा, समर्पण और मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था के दम पर प्रदेश स्तर पर भी इतिहास रचा जा सकता है।
NMDC DAV पॉलीटेक्निक की यह सफलता बस्तर की तकनीकी शिक्षा के लिए नई पहचान और युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।
बुलंद टाइम्स न्यूज छत्तीसगढ़
सच की आवाज







