अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में जिला निर्वाचन कार्यालय ने निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। शासकीय रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बैकुंठपुर की डिजिटल लाइब्रेरी में आयोजित प्रतियोगिताओं में बैकुंठपुर और भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्रों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दस- दस विजेताओं का चयन किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिवानी जायसवाल, जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री मारुति शर्मा और अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. सी. हिमधर ने सभी 20 विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्वीप नोडल प्राध्यापक, ईएलसी के प्रभारी शिक्षक, प्रतिभागी विद्यार्थी और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







