अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर – आज शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष प्रदीप गुप्ता व पूर्व नपाध्यक्ष तथा काग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने धान खरीदी केन्द्र चिरमी का निरीक्षण कर धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से सीधे संवाद कर “फीड बैक” लिया।
धान खरीदी में आ रही समस्याओं,असुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए प्रबंधकों से चर्चा कर किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक पहल किया।
धान खरीदी की प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीदी कार्य सुचारु रूप से संचालित हो तथा शासन द्वारा किसानो को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओबीसी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रामकृष्ण साहू, मंडल अध्यक्ष बसंत सिंह,पूर्व उप सरपंच दिलबंदु यादव सहित तथा धान खरीदी केन्द्र में निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।







