मुंगेली| मुंगेली शहर मे चोर गिरोह सक्रिय क्षेत्र मे लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रही है हालाकि चोरियां छोटी मोटी ही हो रही है लेकिन किसी बड़ी चोरी की घटना से भी इंकार नही किया जा सकता कभी भी कोई बड़ी चोरी की घटना हो सकती है शहर के नागरिकों ने बताया की कुछ दिन पूर्व रात को एक चोर के द्वारा नरेन्द्र मेडिकल के सामने भवानी जनरल के दुकान के बाहर लगे लाइट को निकलते सी सी टीवी मे एक व्यक्ति कैद हुवा है|
वही कुछ दिन पूर्व सुबह 5 बजे के आसपास शिक्षक नगर में मधुर जनरल स्टोर मैं भी चोरी घटना हुई थी जिस पर दुकान के गल्ले में रखें आठ हजार रुपये 2 चोरो के द्वारा चोरी किया गया यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे मे रिकॉर्ड हो गई वहीं शहर में बाइक चोरी की घटना भी लगातार बढ़ हो रही है पिछले दिनों देवांगन मोहल्ले मे बहुत से बाइक एक साथ चोरी हुई थी जिसका पता अब तक नही चल सका है शहर मे हो रही चोरी की घटनाओं से शहर वासी डरे हुवे है क्या पता अगला नंबर उनके घर हो लेकिन पुलिस के हाथ उन चोरो तक नही पहुँच पा रहे हैं|
वही कुछ दिन पूर्व सिंधी कालोनी मैं भी एक घर में मोबाइल चोरी घटना घट चुकी है वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं छोटी मोटी घटना की शिकयत नही करते पुलिस विभाग को रात्रि मे गस्त बढ़ाना चाहिए और गश्तीदल को मुख्य मार्गों के साथ-साथ शहर के बस स्टैंड सदर बाजार शिक्षक नगर बड़ा बाजार सहित अन्य क्षेत्र में भी गस्त करना चाहिए जिससे किसी बड़ी चोरी घटना को रोका जा सके.



