नवीन राजपूत की रिपोर्ट :-
बेमेतरा। बेमेतरा जिला में स्थित ब्लॉक नवागढ़ के मुख्यालय नवागढ़ थाना परिसर में आगामी छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवक एवं युक्तियां के द्वारा अनोखे रुप से भाई बहन के प्रेम का प्रतिक राखी के पर्व को मनाया गया है गौरतलब है कि यह पूरा आयोजन उड़ान एकेडमी के संचालक एवं कोच आरक्षक हीरालाल साहू के नेतृत्व में किया जा रहा है।
बता दे की हीरालाल साहू सात से आठ माह पूर्व से ही क्षेत्रभर के युवाओं को निःशुल्क छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती एवं सेना भर्ती व अन्य भर्ती की तैयारी करा रहे हैं साथ ही साथ छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए व लिखित परीक्षा की तैयारी शंकर सिंन्हा जुनी सरोवर एकेडमी के माध्यम से निशुल्क रूप से दिया जा रहा है यह पहल निश्चित ही क्षेत्र की युवाओं के लिए काफी सुनहरा अवसर है ।



