मध्यप्रदेश | सागर मध्यप्रदेश सांसद डॉ लता वानखेड़े ने मकरोनिया स्थित बीटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ एक्सीलेंस कॉलेज में विद्यालय की पत्रिका “स्पंदन” का विमोचन किया..सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि इस मौके पर कॉलेज परिवार द्वारा स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत हूं ! पुस्तक विमोचन के दौरान कॉलेज के अध्यक्ष संतोष जैन, डायरेक्टर संदीप जैन, प्राचार्य राजू टंडन एवं सागर यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर सुबोध जैन के अलावा समस्त स्टाफ शामिल था! पुस्तक “स्पंदन” में विद्यालय की गतिविधियों का जो समावेश किया गया है वह बहुत ही काबिल-ए -तारीफ है!



