सी एल साहू की रिपोर्ट :-
कांकेर : श्रावण मास के पूर्णिमा तिथि पर प्यारे लाल देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा ने समस्त नगरवासियों एवम क्षेत्रवासियोंको भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, शांति,समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।
इस अवसर पर ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चारामा की बहन ने घर पहुंच कर रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद एवम शुभकामनाएं दी ,साथ में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व देवांगन समाज के पूर्व अध्यक्ष एवम बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवसाय देवांगन जी भी साथ रहे । एवम इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान नरेंद्र मोदी जी के आह्वान के अनुसार अपने घर के आंगन में मां के नाम आंवला का एक पेड़ लगाकर प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाया ।






