अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
मध्यप्रदेश | इंदौर मध्यप्रदेश इंदौर में बेजुबान जानवार से जुल्म करने का अफसोसनाक मामला सामने आया है। यहां लोगों पर रील बाकर सोशल मीडिया पर लोकप्रीयता पाने का जुनून इस कदर चढ़ा हुआ है कि इसके लिए वो किसी भी हद को पार करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही शहर में रहने वाला एक शख्स चूहे की पूंछ रस्सी से बांदकर उसे उल्टा लटकाकर रील बनाता दिखाई दिया। इस मामले का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे लेकर पशु प्रेमियों के बीच खासा नाराजगी भी देखने को मिल रही है। शहर के एक एक्टिविस्ट ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति चूहे के साथ क्रूरता करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि वीडियो ‘ajjubhai_143_’ नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया। जिसमें वह एक चूहे को पकड़कर उसे रस्सी से बांदकर उल्टा लटकाता नजर आ रहा है। इस घटना ने शहर के पशु प्रेमियों को आक्रोशित कर दिया है। इंदौर के पशु प्रेमी प्रियांशू जैन ने इस मामले में पुलिस आयुक्त को शिकायत दर्ज कराई है।






